National symbol (राष्ट्रीय प्रतीक)
राष्ट्रीय पंचांग-
- भारत का राष्ट्रीय पंचांग शक संवत है।
- शक संवत 78 ई० में शुरू हुआ था जिसे कुषाण वंशीय शासक "कनिष्क" ने शुरू किया था।
- शक संवत का एक सामान्य वर्ष 365 दिनों का होता है
- ग्रीगेरीयन कैलेंडर के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय पंचांग भी शक संवत पर आधारित है ।
- राष्ट्रीय पंचांग में क्रमशः 12 महीने होते हैं:--- 1-चैत्र, 2-वैशाख, 3-ज्येष्ठ, 4-आषाढ , 5-श्रावण , 6-भाद्रपद , 7-अश्विन , 8-कार्तिक , 9-आग्रहयन , 10-पौष , 11-मार्गशीर्ष , 12-फाल्गुन
- भारत सरकार द्वारा सरकारी प्रयोग के लिये इसे 22 मार्च 1957 ई० अपनाया गया ।
National flag (राष्ट्रीय झंडा )-
- हमारे भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा के नाम से जाना जाता है ।
- भारतीय संविधान सभा के द्वारा 22 जुलाई 1947 को इसे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया ।
- यह आयताकार है इसकी लम्बाई और चौड़ाई में 3:2 का अनुपात है ।
- यह ध्वज 3 समान क्षैतिज भागों में -सबसे ऊपर केसरिया , मध्य में सफेद तथा सबसे नीचे हरे रंग में शोभायमान है ।
- ध्वज के ऊपर का केसरिया रंग की पट्टी जो की त्याग, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है ।
- बीच की पट्टी सफेद रंग जो कि सत्य और शांति का प्रतीक है। इस सफेद रंग के मध्य में गहरे नीले रंग का चक्र है जो की सम्राट अशोक के सारनाथ स्थित स्तम्भ से लिया गया है यह चक्र धर्म का प्रतीक है। इस चक्र में 24 तीलियां हैं जो कि गति , प्रगति और उत्साह को इंगित करता है ।
- तिरंगे की सबसे निचली गहरे हरे रंग की पट्टी जो की जीवन , उत्पादकता और खुशहाली को दर्शाता है ।
- भारत के राष्ट्रीय ध्वज का पहली बार प्रदर्शन 14 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि में हुआ ।
- 26 जनवरी 2002 से "ध्वज संहिता भारत " का स्थान "भारत ध्वज संहिता 2002" ने ले लिया । इस व्यवस्था के अनुसार अब आम नागरिक भी अपनी निजी संस्थाओं , शिक्षण संस्थाओं में सम्मानित तरीके से साल के किसी भी दिन ध्वजा रोहण कर सकते हैं ।
National anthem (राष्ट्रीय गान)-
- राष्ट्रीय गान जन-गण-मन की रचना "रवींद्र नाथ टैगोर" ने मूल रूप से बांग्ला भाषा में की थी ।
- इसके हिंदी संस्करण को राष्ट्रगान के रूप में भारतीय संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को अपनाया ।
- इस गान को सर्वप्रथम 27 दिसम्बर 1911 को राष्ट्रीय कांग्रेस के "कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था जिसकी अध्यक्षता "बिशन नारायन दत्त" ने की थी ।
- इस राष्ट्रगान में कुल 13 पंक्तियाँ हैं जिसके गायन में 52 सेकंड लगते हैं ।
- राष्ट्रगान को रवींद्रनाथ टैगोर ने 1912 में "तत्वबोधनी " में "भारत भाग्य विधाता " शीर्षक से प्रकाशित किया गया था ।
- 1919 में रवींद्र नाथ टैगोर ने इसका अंग्रेजी अनुवाद " Morning Song Of India " के शीर्षक के रूप में किया ।
National song (राष्ट्रीय गीत )-
- बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा 7 नवम्बर 1876 को रचित "वंदेमातरम" नामक राष्ट्रगीत को संविधान सभा द्वारा 24 जनवरी 1950 को अपनाया गया । बंदेमातरम की रचना संस्कृत भाषा में की गई है ।
- बंदेमातरम का अंग्रेजी अनुवाद "अरविंद घोष" ने जबकि इसका उर्दू अनुवाद "आरिफ मोहम्मद खान " ने किया ।
- बंकिमचंद्र चटर्जी ने इस गीत की रचना अपने उपन्यास "आनंद मठ " में 1882 ई० में की थी । इसमें उत्तरी बंगाल के "संन्यासी विद्रोह" का वर्णन किया गया है ।
- सर्वप्रथम वन्देमातरम गीत को 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के " कलकत्ता अधिवेशन " में गाया गया था । जिसकी अध्यक्षता "रहीमतुल्ला संन्यासी " ने की थी ।
- इस गीत के गायन की अवधि 1 मिनट 5 सेकंड ( 65 सेकंड ) होती है । जिसकी धुन "पंडित पन्नालाल घोष " ने की थी ।
- भारतीय संसद के अधिवेशन का प्रारम्भ "जन-गण-मन से और समापन " वंदेमातरम " के गायन से होता है ।
National Language ( राष्ट्रीय भाषा )-
- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343(1) के अनुसार "देवनागरी लिपि " में लिखित " हिन्दी " भारत की राजभाषा है ।
- संविधान में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इसके साथ शासकीय कार्यो के लिये अंग्रेजी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं ।
- हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में 14 सितम्बर 1949 ई० को स्वीकार किया गया ।
- भारतीय संविधान में 22 भाषायें सामिल है :- हिन्दी , संस्कृत , मराठी , काश्मीरी, कोंकणी , डोंगरी , मैथिली , मलयालम , तमिल , ओडिया , सिंधी , उर्दू , मणिपुरी , बोडो , बंगाली , तेलगू , पंजाबी , गुजराती , कन्नड , नेपाली , सन्धाली , असमिया
- संविधान के अनुच्छेद 344 के अंतर्गत राष्ट्रपति को राजभाषा आयोग के गठन का अधिकार दिया गया है ।
National Monument ( राष्ट्रीय स्मारक )-
- " इंडिया गेट " भारत का राष्ट्रीय स्मारक है और यह देश के सबसे बड़े युद्ध स्मारकों में से एक है ।
- इंडिया गेट देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है । इसे उन 90000 सैनिकों की याद में 1931 ई० में बनाकर तैयार किया गया जो प्रथम विश्वयुद्ध और अफगान युद्ध में ब्रिटिश सेना की तरफ से लड़े थे ।
- 10 फरवरी 1921 को " ड्यूक ऑफ कनाट " में अखिल भारतीय युद्ध स्मारक जो इंडिया गेट कहलाता है की नींव डाली थी । इसका डिजाइन " सर एडविन लुटियस " ने तैयार किया था ।
- 26 जनवरी 1972 ई० इंडिया गेट के नीचे एक और स्मारक " अमर जवान ज्योति " जोड़ दिया गया गया। यह ज्योति उन शहीदों की याद में सदा प्रज्वलित रहती है जो 1971 में भारत-पाक युद्ध में शहीद हुये थे । यह स्मारक भारतीय जवानों के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में है ।
National Flower (राष्ट्रीय फूल )-
- भारत का राष्ट्रीय पुष्प " कमल " लैटिन भाषा में " नेलंबो न्यूसिपेरा गार्टन " है । इसे प्रचीन काल से ही भारतीय संस्कृति का प्रतीक माना गया है क्योंकि विष्णु पुराण और पद्म पुराण में मिलता है । सरस्वती ,लक्ष्मी , ब्रम्हा का आसन भी कमल का फूल है ।
National Fruit (राष्ट्रीय फल )-
- भारत का राष्ट्रीय फल "आम" है इसका लैटिन भाषा " मेनिमिफेरा इंडिका " है ।
- भारत में आम पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर लगभग सभी स्थानों पर पैदा होता है ।
- आम में विटामिन A , C , और D प्रचुर मात्रा में पायी जाती है ।
- भारत में आम को " फलों का राजा " कहा जाता है ।
- आम को भारत के अलावा पकिस्तान और फिलीपींस में राष्ट्रीय फल का दर्जा प्राप्त है ।
- वेदों में आम को पवित्र फल माना गया है ।
National River ( राष्ट्रीय नदी )- गंगा
- भारत सरकार द्वारा नवम्बर 2008 में " गंगा " नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया ।
- यह नदी " गंगोंत्री हिमनद " से " गोमुख "नामक स्थान से निकलती है। इसकी सहायक नदियाँ यमुना , गंडक , सोन , गोमती , घाघरा , रामगंगा , अलकनंदा , कोसी , टोस और महानंदा आदि हैं ।
- गंगा नदी उत्तराखंड , उत्तरप्रदेश , बिहार , झारखंड , पश्चिम बंगाल आदि भारतीय प्रदेशों में होते हुये बंग्ला देश में " पदमा " नाम से प्रवेश करती है और अंत में " बंगाल " की खाड़ी में गिरती है ।
National aquatic organisms (राष्ट्रीय जलीय जीव)
- 5 अक्टूबर 2009 को भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने डाल्फिन मछली को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया ।
- विश्व के ताजे पानी के 4 क्षेत्रों में डाल्फिन पाई जाती है - भारत में गंगा एवं चम्बल नदी में ,पकिस्तान के सिंधु नदी में " फूला " , चीन के यागत्जे नदी में "बाजी " और ब्राजील के अमेजन नदी में " बीटो " से डाल्फिन की प्रजाति पाई जाती है ।
- गंगा में पाई जाने वाली यह दृष्टिहीन होती है क्योंकि इसकी आंखों में लेंस नहीं होती है ।
- यह केवल शुद्ध और मीठे पानी में ही जीवित रह सकती है ।
- यह प्राचीन जीव करीब १० करोड़ साल से भारत में मौजूद है। यह मछली नहीं दरअसल एक स्तनधारी जीव है। मादा के औसत लम्बाई नर डोल्फिन से अधिक होती है।
- केंद्र सरकार ने 1972 के भारतीय वन्य जीव संरक्षण कानून के दायरे में भी गंगा डोल्फिन को शामिल किया था।



Comments
Post a Comment